26.5 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर सारण में फ्लैग मार्च, जिलाधिकारी और एसएसपी ने संभाली कमान…

छपरा: सरस्वती पूजा के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से सारण जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। नगर थाना क्षेत्र समेत नगरपालिका चौक, टाउन थाना चौक, पंकज सिनेमा रोड और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने मार्च किया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण विनीत कुमार ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), थानाध्यक्ष नगर सहित अन्य वरीय व कनिष्ठ पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल तथा क्यूआरटी टीम मौजूद रही।

फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों और पूजा आयोजकों से शांति, भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस में डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। लाउडस्पीकर केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजेंगे। हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित रहेगा और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

प्रशासन ने कहा कि किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और शरारती तत्वों को यह स्पष्ट संदेश देना था कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular