32.9 C
Jharkhand
Tuesday, August 11, 2026

बिहार में ‘डबल रोल’ विवाद — तेजस्वी ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर लगाया दो EPIC नंबर का आरोप…

पटना:बिहार की राजनीति में ‘डबल रोल’ विवाद और तेज हो गया है। पहले राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर दो EPIC नंबर होने का मामला सामने आया था, अब वही आरोप मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर भी लग गया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि उपमुख्यमंत्री का नाम मतदाता सूची में दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है। उनके मुताबिक, EPIC No. IAF3939337 लखीसराय विधानसभा (168) में और EPIC No. AFS0853341 बांकीपुर विधानसभा (182), पटना में दर्ज है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि दोनों जगह उम्र भी अलग-अलग दर्ज है और यह गड़बड़ी अगस्त में जारी वोटर लिस्ट में साफ दिख रही है।

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि “क्या यह फर्जीवाड़ा चुनाव आयोग की ओर से हुआ है या विजय सिन्हा की ओर से?” उन्होंने कहा, दो जगह वोट डालना और BLO के हस्ताक्षर के बिना नाम जुड़ना गंभीर अपराध है। साथ ही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को फर्जी करार देते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची बदल दी गई है और अब इमेज-बेस्ड PDF जारी हो रही है, जिससे नामों की गिनती मुश्किल हो गई है।

तेजस्वी ने खुलासा किया कि करीब 3 लाख घरों का नंबर “000/00” दर्ज है। उन्होंने मांग की कि अगर विजय सिन्हा दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई हो, और अगर चुनाव आयोग गलत है तो माफी मांगे और SIR प्रक्रिया रद्द करे। तेजस्वी ने कहा, “जेल जाने से हम नहीं डरते, जेल हमारा गुरुद्वारा है।”

 

spot_img
Video thumbnail
विद्या के मंदिर को भी चोरों ने नही छोड़ा,सेंधमारी कर कम्प्यूटर उपकरणों की चोरी...#CrimeNews
03:23
Video thumbnail
व्यपारियों से रंगदारी मांगने का मामला और बाईक चोरी में भी कमी,धनबाद पुलिस को SSP ने अगस्त में दिया
03:56
Video thumbnail
दूसरी सोमवारी पर चार लाख से ज्यादा बैजनाथ पर किया जलाभिषेक... #DeogharNews #BabaBaijnath
02:55
Video thumbnail
यूको बैंक KYC अपडेट के नाम पर खाता में सेंधमारी कर रूवाये गायब करने वाले गिरोह के 4 साईबर अपराधी
07:44
Video thumbnail
10 August 2026
01:03
Video thumbnail
केन्द्र सरकार की नितियों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का जेल भरो अभियान
02:36
Video thumbnail
नवीनगर विधायक चेतन आनंद की पत्नी डॉ आयुषी सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल की सड़क पर कर दिया ईलाज...
02:50
Video thumbnail
सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर निरसा के इस शिव मंदिर में उमर रही है कांवरियों की जबरदस्त भीड़...
01:29
Video thumbnail
खनन क्षेत्र में बैटरियों का बढ़ता इस्तेमाल: चुनौतियां और आगे की राह पर DGMS धनबाद की राष्ट्रीय
03:33
Video thumbnail
JPSC-JSSC घोटाले पर भाजपा का प्रदर्शन, रागिनी सिंह समेत कई नेता हिरासत में…|#JPSC #JSSC #raginisingh
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular