24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

लगातार बारिश से जामताड़ा के किसानों की उम्मीदें टूटी खेतों में फसलों पर संकट का बादल मंडराया…

जामताड़ा:जामताड़ा जिले में पिछले कई महीनों से जारी लगातार बारिश ने किसानों की खुशियों को चिंता में बदल दिया है शुरूआती दौर में मानसून की समय पर दस्तक से किसानों के चेहरे खिल उठे थे किसानों का मानना था कि इस बार अच्छी पैदावार होगी और वे अपनी मेहनत का सही फल पाएंगे लेकिन लंबे समय तक जारी बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है

किसानों का कहना है कि समय पर बुवाई कर उन्होंने फसलों में जान लगा दी थी परंतु अब लगातार पानी भरने से खेतों में खड़ी धान की फसल में कीड़े लगने लगे हैं और कई जगह पौधे सड़ने भी लगे हैं जिससे फसल पूरी तरह खराब होने की कगार पर है किसान बताते हैं कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन मौसम की मार ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है

कई गांवों के किसान बताते हैं कि उन्होंने कर्ज लेकर खाद बीज और दवाइयों की व्यवस्था की थी ताकि अच्छी खेती हो सके लेकिन अब फसल खराब होने से आर्थिक संकट गहरा गया है खेती से मिलने वाली आमदनी पर पूरा परिवार टिका रहता है ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है ग्रामीण इलाकों में यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि किसान अगली फसल की तैयारी करने में भी असमर्थ हो रहे हैं

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्वे कराया जाए और नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अपने परिवार और भविष्य की खेती को संभाल सकें

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular