29.4 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

छपरा में बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेन-देन ठप, एटीएम भी रहे बंद…

छपरा: छपरा में आज बैंक कर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 27 जनवरी को ऑल इंडिया बैंक स्ट्राइक के चलते जिले के सभी सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंकों के ताले नहीं खुले और एटीएम सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हड़ताल के दौरान छपरा में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सहित पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक और निजी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी अपने-अपने बैंकों के सामने ताला बंद कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

बैंक कर्मियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा लागू करना, बैंक प्रबंधन की तानाशाही पर रोक और निजीकरण का विरोध शामिल है। जानकारी के अभाव में दूर-दराज से आए ग्राहकों को बैंक बंद देखकर मायूस लौटना पड़ा।
एटीएम सेवाओं पर भी असर पड़ा। शुरुआती समय में जहां तक एटीएम में नकदी उपलब्ध थी, लोगों को पैसा मिला, लेकिन बाद में अधिकांश एटीएम खाली हो गए और वहां भी ताले लटकते नजर आए।

बैंक कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन संयुक्त निर्णयों की लगातार उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
हाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि पर 10 राउंड से अधिक फायरिंग बाल बाल बच्चे पुलिस
02:14
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular