25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

पूर्व मध्य रेल ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन क्लब में शामिल…

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पूर्व मध्य रेल द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

महाप्रबंधक ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया।

माल ढुलाई में रिकॉर्ड प्रदर्शन

पूर्व मध्य रेल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 203.42 मिलियन टन माल लदान किया। इसके साथ ही यह भारतीय रेल के शीर्ष 4 क्षेत्रीय रेलों में शामिल हो गया।
गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेल ने लगातार दूसरे वर्ष 200 मिलियन टन से अधिक माल लदान करने की उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व वर्ष 2024-25 में भी 202.63 मिलियन टन माल ढुलाई की गई थी।

यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा वर्ष 2025-26 में कई नई पहलें की गईं—

कुल 45 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू

  • 17 जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस
  • 02 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 01 जोड़ी नमो भारत एक्सप्रेस
  • 25 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें
  • 20 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार
  • विभिन्न पर्वों (दशहरा, दीपावली, छठ, होली आदि) पर 14,559 स्पेशल फेरे
  • यात्रियों की सुविधा हेतु 313 अतिरिक्त ठहराव प्रदान किए गए

रेवेन्यू में उल्लेखनीय वृद्धि

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व मध्य रेल ने राजस्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं—

  • पैसेंजर रेवेन्यू: ₹4917.81 करोड़ (6.89% वृद्धि, अब तक का सर्वाधिक)
  • कैटरिंग रेवेन्यू: ₹91.50 करोड़ (88.31% वृद्धि)
  • सैंड्री रेवेन्यू: ₹401.50 करोड़ (19.58% वृद्धि)
  • टिकट चेकिंग रेवेन्यू: ₹232.61 करोड़ (22.22% वृद्धि)
  • यह भारतीय रेल के सभी जोनों में तीसरा सबसे अधिक है
spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular