24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

बरवाअड्डा NH पर दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम…

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
किसान चौक के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान टुण्डी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी 50 वर्षीय किशन महतो के रूप में हुई है, जो रोज की तरह दिहाड़ी मजदूरी के लिए साइकिल से धनबाद जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर रफ्तार नियंत्रण के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

वहीं, अज्ञात वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular