टुंडी:पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी गांव में रविवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भटकता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।
Highlights:
थाना प्रभारी ने मानवीय पहल दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और युवक की पहचान सुनिश्चित करने हेतु गहन अनुसंधान शुरू कराया। खोजबीन के दौरान पता चला कि युवक का नाम सोनू कुमार मोदी है और वह सरायढेला के कार्मिक नगर का रहने वाला है।
जब पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया, तो उसकी मां ने पुष्टि की कि सोनू मानसिक रूप से अस्वस्थ है और घर से अचानक लापता हो गया था।
एक घंटे में सकुशल घर वापसी
पूर्वी टुंडी थाना की तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिर्फ एक घंटे के भीतर युवक की पहचान कर उसे उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
पूर्वी टुंडी थाना की सराहना
स्थानीय लोगों और युवक के परिवार ने थाना प्रभारी रवि कुमार और उनकी टीम की मानवता और सजगता की सराहना की है। ऐसे कार्य पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे को मजबूत करते हैं।





















