32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ीं झारखंड के पूर्व मंत्री के बेटे की मुश्किलें, ईडी ने उठाया यह कदम…

झारखंड:झारखंड में अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) के एक मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साओ के बेटे अंकित राज और छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया।

कांग्रेस नेता साओ झारखंड के कृषि मंत्री रह चुके हैं। ईडी का आरोप है कि अंकित राज राज्य में चल रहे एक व्यापक, व्यवस्थित और बहुस्तरीय अवैध रेत खनन सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था, जिसने इस अपराध के जरिए काफी कमाई अर्जित की।

एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि अंकित राज ने 2019 में अपने खनन लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लंबे समय तक हाहारो, प्लांडु और दामोदर नदियों से अवैध रूप से रेत निकालना और बेचना जारी रखा।

ईडी का कहना है कि, ‘सिंडिकेट ने इस अवैध काम के जरिए हुई कमाई को सफेद करने के लिए एक खास तरीका अपनाया। उसने बताया कि अवैध रूप से खनन की गई रेत को आरोपी अपने सहयोगियों के लाइसेंस प्राप्त यार्डों में भेज देते थे, और उसे वैध स्टॉक के साथ मिलाकर बताते थे। इस तरह उन्होंने वैधानिक नियमों की अवहेलना करके आपराधिक आय अर्जित की और नकदी जमा करने के साथ ही वित्तीय लेनदेन के एक जटिल नेटवर्क के माध्यम से अवैध धन को सफेद किया।’

ईडी की जांच के अनुसार, इस तरह रेत खनन करके सिंडिकेट ने 3.12 करोड़ रुपए की आपराधिक आय अर्जित की। जिसके बाद इस केस में ईडी ने अंकित राज की 28 अचल संपत्तियों और दो फिक्स्ड डिपॉजिट सहित 3.02 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी ने पिछले साल मार्च और जुलाई में इस मामले के सिलसिले में तलाशी ली थी।

मनीलॉन्ड्रिंग का यह मामला पूर्व मंत्री साओ, उनके परिवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज 16 विभिन्न FIR से जुड़ा है। जिनमें जबरन वसूली, अवैध रेत खनन, सरकारी कामकाज में बाधा डालना और झारखंड टाइगर ग्रुप नाम के एक गैरकानूनी संगठन को चलाने जैसी कई आपराधिक गतिविधियों के लिए दर्ज FIR शामिल हैं।

जांच एजेंसी की तरफ से बताया गया कि इस मामले में जिन पांच अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनके नाम मनोज कुमार अग्रवाल, पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद दांगी, अनिल कुमार और बिंदेश्वर कुमार दांगी हैं। इस बारे में अभियोजन पक्ष की शिकायत गुरुवार को रांची स्थित PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) की एक विशेष अदालत में दायर की गई थी।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular