रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी की
कार्रवाई ने सनसनी फैला दी हैं. ईडी की टीम ने आज सुबह रांची के पीपी कंपाउंड में स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में दबिश दी हैं. जानकारी के अनुसार, आज ईडी की जीएसटी घोटाले को लेकर रांची, सरायकेला सहित आठ ठिकानों में छापेमारी चल रही हैं. यह कार्रवाई व्यवसायी क्रीत ठक्कर के ठिकानों पर की जा रही हैं. जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हैं..






















