बिहार: पहले चरण के चुनाव को लेकर बिहार में माहौल अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।
6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी, जिसमें 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। लगभग 4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हजारों उम्मीदवारों — जिनमें कई बड़े राजनीतिक दिग्गज भी शामिल हैं — सब की किस्मत ईवीएम में बंद होगी।
आज (4 नवंबर) के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा, और सभी पार्टियां अपने अंतिम दौर की रैलियों, रोड शो और जनसंपर्क अभियानों में जुटी हैं।





















