25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

“X” पर पोस्ट के बाद सक्रिय हुई जिला प्रशासन की टीम — गंभीर बीमारी से जूझ रही किशोरी से मिली बाल संरक्षण विभाग की टीम…

IMG 20251104 WA0046

निरसा:एग्यारकुंड प्रखंड के चिरकुंडा स्थित बाबूडंगाल निवासी इंद्रजीत चक्रवर्ती की 17 वर्षीय पुत्री राजनंदिनी चक्रवर्ती बीते चार वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रही है। मल्टीपल डिजीज से ग्रसित राजनंदिनी के इलाज में हर माह लगभग ₹20,000 का खर्च आता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ है।

राजनंदिनी की हालत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म “X” पर साझा की गई, जिसके बाद सोमवार को उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

टीम ने राजनंदिनी की अब तक की चिकित्सा रिपोर्ट और उपचार इतिहास का अवलोकन किया तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी।

राजनंदिनी के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बताया कि आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होने के कारण परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है और फिलहाल उनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं है।

सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की सदस्य ममता अरोड़ा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर पूरे मामले की जानकारी ली गई है। बच्ची के इलाज में मदद के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सीडब्ल्यूसी की बेंच आगे की सहायता के लिए निर्णय लेगी।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular