25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिजली के केबल की चोरी का पर्दाफाश – 6 गिरफ्तार…

रामगढ़:रामगढ़ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली के पोल से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 120 किलो से अधिक बिजली के केबल तार बरामद किए हैं।

रात करीब 12:20 बजे रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सुतरी में कुछ लोग बिजली पोल से केबल काटकर मारुति ओमनी वाहन में लोड कर रामगढ़ की ओर खरीद-बिक्री के लिए ले जाने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रामगढ़) परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अलग-अलग रास्तों पर छापेमारी अभियान शुरू किया।

इसी क्रम में गोला थाना क्षेत्र के मुरपा, झरियागढ़ा पुल के पास एक सिल्वर रंग की मारुति ओमनी (JH07D-0662) को रोका गया, जिसके आगे School Van लिखा हुआ था। वाहन में बैठे चार लोगों से पूछताछ में उनकी पहचान कौलेश्वर यादव, नितेश कुमार महतो, अबुध महतो और तसौवर अंसारी के रूप में हुई — ये सभी रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

वाहन की तलाशी के दौरान पीछे की सीट से चार बंडल काला रंग का मेन लाइन केबल तार, कुल वजन करीब 120 किलोग्राम, बरामद किया गया।

इसी दौरान एक लाल-काला रंग की X-Blade मोटरसाइकिल (JH24J-5722) पर सवार दो व्यक्ति — अमर कुमार दांगी और सुरेंद्र चौधरी — को भी रोका गया। पूछताछ में पता चला कि चोरी किए गए केबल की खरीद-बिक्री में सुरेंद्र चौधरी की अहम भूमिका थी।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गोला थाना कांड संख्या 122/2025, दिनांक 01 नवंबर 2025, अंतर्गत धारा 303(2) / 317(2) / 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular