26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

भयमुक्त होकर करें मतदान – सारण डीएम…

बिहार:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सारण जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी अमन समीर ने मतदाताओं से अपील की है कि वे भयमुक्त होकर मतदान करें। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं ताकि हर मतदाता बिना किसी दबाव के अपना वोट दे सके।

सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के 3510 मतदान केंद्रों पर लगभग 29 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर एक-एक ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है ताकि विकलांग, वृद्ध और असहाय मतदाता आसानी से मतदान केंद्र तक पहुँच सकें।

उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 28 लाख मतदाताओं को मतदान पर्ची वितरित की जा चुकी है और आज शाम तक शेष मतदाताओं को भी पर्ची दे दी जाएगी।

डीएम अमन समीर ने मीडिया से भी अपील की कि वे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि इस बार मतदान प्रतिशत 75% तक पहुँच सके। उन्होंने बताया कि पिछली बार सारण जिले में मतदान प्रतिशत 52 से 55 प्रतिशत के बीच रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लाइसेंसधारी हथियारों के सत्यापन और जमा कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है, और अब तक करीब 60 प्रतिशत हथियार थानों या संबंधित दुकानों में जमा किए जा चुके हैं।

डीएम ने बताया कि किसी भी मतदाता को परेशानी होने पर वह 1950 नंबर पर कॉल कर जिला प्रशासन को सूचना दे सकता है, जहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर कहीं वोट बहिष्कार की स्थिति उत्पन्न होती है, तो प्रशासन तत्काल उस क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा ताकि किसी भी स्थिति में मतदान प्रभावित न हो।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी राजनीतिक दल के लिए काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक लगभग 9 शिक्षकों को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि जांच में दोषी पाए गए तो उन्हें सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular