35 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

6 महीने बाद हुई पंचायत समिति की मासिक बैठक रही हंगामेदार…

 धनबाद: धनबाद जिला के निरसा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को लगभग 6 महीने बाद पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत से ही माहौल काफी हंगामेदार रहा।

बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना, बिजली विभाग और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

सदस्यों ने जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए खतियान और लगान रसीद की अनिवार्यता तथा पारिवारिक सूची निर्गत करने से पहले आमसभा आयोजित करने की प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष जमकर विरोध और हंगामा किया।

स्थिति तब शांत हुई जब अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि“जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने में लगान रसीद की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है और पारिवारिक सूची जारी करने में आमसभा की अनिवार्यता भी समाप्त की जाएगी।”

इसके बाद समिति सदस्य शांत हुए।
हालांकि सदस्यों ने यह भी कहा कि यदि इन प्रक्रियाओं को लेकर कोई सरकारी गाइडलाइन है, तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि भ्रम की स्थिति खत्म हो सके।

 

spot_img
Video thumbnail
क्रिकेट के दौरान बच्चों के विवाद में मासूम की पिटाई के बाद स्थिति बिगड़ी तो वासेपुर पहुंची पुलिस...
03:09
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!