26.7 C
Jharkhand
Friday, August 7, 2026

उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, आमजन से सतर्क रहने की अपील…

धनबाद: जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी अज्ञात ठग द्वारा फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और फेसबुक मेसेंजर पर मेसेज कर संपर्क किया जा रहा है।

सावधान रहें – कोई भी मेसेज प्राप्त होने पर करें यह कार्य:

उपायुक्त रंजन ने आमजनों से अपील की है कि यदि उनके नाम से आने वाला कोई मेसेज, लिंक या धन की मांग का अनुरोध प्राप्त होता है, तो:

  1. किसी भी संदेश का उत्तर न दें।
  2. ऐसे अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें।
  3. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  4. संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी थाना में दें।

शिकायत दर्ज करने हेतु पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

पुलिस को दी गई सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जानकारी दे दी गई है, और ठग के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जनता में अपील

धनबाद जिला प्रशासन जनता से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि को हल्के में न लें, और अपने निजी डेटा तथा वित्तीय जानकारी की गोपनीयता बनाए रखें।

 

spot_img
Video thumbnail
न सिर्फ JPSC बल्कि JSSC CGL भी रद्द हो, सभी दोषी जेल भेजे जाएं: नेहा बोरा #JSSCCGL #NehaBora
01:05
Video thumbnail
JPSC-JSSC CGL से प्राइवेट एजेंसी हटे,सरकारी एजेंसी की तय हो जवाबदेही : नेहा बोरा
01:49
Video thumbnail
ये स्टूडेंट पावर है या AISA की दबंगई,खान गयी गुरु शिष्य परम्परा,VC की ये स्थिति...
01:06
Video thumbnail
58 आधुनिक फायर टेंडर से हाईटेक हुई झारखंड की अग्निशमन सेवा, CM हेमंत ने दिखाई हरी झंडी..
03:03
Video thumbnail
अवैध मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन,भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
02:56
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular