21.4 C
Jharkhand
Tuesday, November 3, 2026

जमुआ में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, ₹45,000 के नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार….

जमुआ: जमुआ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹45,000 मूल्य के जाली नोटों के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नकली नोट गिरोह के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है।

चित्तरडीह रोड पर होनी थी जाली नोटों की डील

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चित्तरडीह रोड पर जाली नोटों की अवैध लेन-देन करने वाला गिरोह पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर जमुआ पुलिस ने चंदा मोड़ के पास सघन जांच अभियान शुरू किया।

पुलिस को देखते ही मौके पर खड़े चार संदिग्ध युवक भागने लगे, जिसमें से दो को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार हो गए।

₹45,000 के नकली नोट बरामद

गिरफ्तार युवकों के पास से ₹45,000 के जाली नोट बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने जाली नोटों की डील में शामिल होने की बात कबूली है। हालांकि पुलिस फिलहाल उनके संपर्कों और नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी

एसडीपीओ ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा। साथ ही, जाली नोट के कारोबार में लिप्त अन्य संभावित व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस निरीक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि नकली नोट के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

spot_img
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular