25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद: ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी भीषण आग…

धनबाद: शहर के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (TRW) में सोमवार की रात भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना आसमानी बिजली गिरने के कारण हुई.

आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. उससे निकलता घना काला धुआं आसपास की कॉलोनियों, खासकर बिजली कॉलोनी में भर गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई.

वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए तेल और ट्रांसफॉर्मर रखे थे, जिससे आग की तीव्रता और बढ़ गई. तेज बारिश के बावजूद आग की लपटें कम नहीं हो रही थी.

3 घंटे तक आग बुझाने का किया गया प्रयास
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. थोड़े-थोड़े अंतराल पर अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं. अग्निशमन विभाग और बीसीसीएल से कुल मिलाकर सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

लगातार तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफल रही. इस घटना से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है.

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन वर्कशॉप और ट्रांसफॉर्मरों को भारी क्षति पहुंची है.

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular