23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

धनबाद में रातभर की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल बना तालाब…

धनबाद: बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने कोयलांचल धनबाद को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। शहर के कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन बेहाल हो गया है, वहीं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) का परिसर तालाब में तब्दील हो गया।

अस्पताल में घुसा पानी, मरीज बेहाल

बारिश का पानी मुख्य द्वार, इमरजेंसी, मेडिसिन और जनरल वार्ड तक घुस गया।बेड के चारों ओर पानी जमा होने से मरीजों और तीमारदारों की स्थिति चिंताजनक हो गई।डॉक्टरों और नर्सों को पानी में चलकर ड्यूटी करनी पड़ी।जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से घंटों तक जलजमाव बना रहा।परिजनों ने बताया, प्रशासन ने न पंप लगाया, न कोई वैकल्पिक उपाय किया।

शहर के अन्य हिस्सों में भी जलप्रलय जैसे हालात

बैंक मोड़, सरायढेला, हिरापुर, रणधीर वर्मा चौक, गोविंदपुर रोड – सभी इलाकों में घुटने भर पानी जमा रहा।सड़कों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।बाइक, ऑटो और चारपहिया वाहन कई जगह फंसे दिखे।

प्रशासन और निगम पर उठे सवाल

नालों के उफान से गंदा पानी घरों और दुकानों तक घुस गया।स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, “हर साल ऐसा होता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया।”

बिजली आपूर्ति भी बाधित

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही।इससे लोगों को दोहरे संकट का सामना करना पड़ा – न पानी की निकासी, न बिजली।

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular