25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

बरमसिया FCI लोडिंग पॉइंट पर गोलीबारी, ट्रक ड्राइवर घायल; पिस्टल और कारतूस बरामद….

धनबाद:बरमसिया स्थित एफसीआई लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार को भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान हिंसा भड़क उठी। अचानक हुई गोलीबारी में ट्रक ड्राइवर श्रवण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक मालिकों द्वारा भाड़ा बढ़ाने को लेकर धरना चल रहा था। इसी बीच ठेकेदार संजय सिंह का पुत्र कुनाल सिंह अपने दो बॉक्सर साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और बिना किसी पूर्व विवाद के फायरिंग शुरू कर दी। गोली श्रवण यादव के पैर में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

फायरिंग की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular