29 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

धनबाद के सीआईएमएफआर में शुरू हुआ पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम, छात्र सीखेंगे मिट्टी और जल विश्लेषण के आधुनिक तरीके…

IMG 20250915 WA0096

धनबाद:सीएसआईआर-सीआईएमएफआर, डिगवाडीह (धनबाद) में पाँच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मिट्टी और जल विश्लेषण के आधुनिक तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का प्रशिक्षण देना है, जिससे वे कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में गुणवत्ता मूल्यांकन की दिशा में दक्षता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईटी-आईएसएम धनबाद के प्रो. अंशुमाली के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आशीष मुखर्जी और निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने भी उपस्थित छात्रों को संबोधित किया।

प्रो. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “मिट्टी और जल की गुणवत्ता केवल कृषि ही नहीं, बल्कि उद्योग और पर्यावरणीय संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान छात्र आधुनिक उपकरणों के उपयोग, प्रयोगशाला विश्लेषण, और पर्यावरण निगरानी के नवीन तरीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम छात्रों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाएगा, बल्कि स्वस्थ पर्यावरण और टिकाऊ विकास की दिशा में भी उनकी समझ को मजबूत करेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular