25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

कुमारधुबी बाजार में चूल्हा गिरने को लेकर बवाल, खूनी झड़प में पांच घायल…

निरसा:  कुमारधुबी बाजार में शुक्रवार को एक मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए, जबकि अफरोज अंसारी के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है

मिली जानकारी अनुसार कुमारडूबी बाजार क्षेत्र में एक मालवाहक ऑटो सामान लेकर पहुंचा था। इसी दौरान ऑटो पार करने के क्रम में कमल नाग के घर के बाहर रखा चूल्हा वाहन से टकराकर गिर गया। इसी बात को लेकर ऑटो चालक और कमल नाग के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

कमल नाग और उनके परिजनों का आरोप है कि हार्डवेयर दुकानदार अफरोज का ऑटो चालक नशे की हालत में था और उसकी लापरवाही से चूल्हा गिरा। उनका कहना है कि चालक अपनी गलती स्वीकार कर चुका था, लेकिन इसके बाद अफरोज अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई, महिलाओं के साथ मारपीट हुई, कपड़े फाड़े गए और कान के टॉप्स तक छीन लिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही गई

वहीं दूसरी ओर अफरोज और उसके परिजनों ने भी अलग आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कमल नाग का परिवार सड़क का अतिक्रमण कर रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और मालवाहक वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है

अफरोज पक्ष का आरोप है कि चूल्हा गिरने के बाद कमल नाग के परिजन ऑटो चालक से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी छोलनी, हथौड़ी, हॉकी स्टिक और अन्य सामानों से हमला किया गया, जिसमें अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular