जोड़ापोखर: डिगवाडीह श्री श्याम भक्त मंडली की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि 26 मई को निशान यात्रा निकाली जाएगी।
महोत्सव में विशेष कीर्तन, भजन संध्या, अखंड ज्योत, निशान यात्रा और भंडारा होगा। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा समेत बाहर से भी कलाकार आमंत्रित किए जाएंगे।
अध्यक्ष ने बताया कि 50 वर्षों से मंडली श्री श्याम बाबा की सेवा में जुटी है। महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्याम प्रेमियों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियां तय की गईं।
प्रेस वार्ता में मुरारी गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन तायल, पिंटू अग्रवाल, अजय तायल, आदित्य जिंदल, मुंशी राम गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद थे।





















