20.9 C
Jharkhand
Friday, October 30, 2026

निरसा पोद्दारडीह बालिका विद्यालय में 46 लाख की लागत से नए भवन का शिलान्यास…

निरसा: निरसा के पोद्दारडीह बालिका मध्य विद्यालय से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए भवन निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

आज विद्यालय परिसर में 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार नए भवनों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य Dipali Ruhidas, विधायक Arup Chatterjee, मुखिया Kanhai Das सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से भवन की कमी थी, जिससे छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

वहीं जिप सदस्य दीपाली रूहिदास ने कहा कि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से उनके अनुशंसा पर इस निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है।
इस पहल से गांव के लोगों और छात्राओं में खुशी का माहौल है, और सभी को उम्मीद है कि इससे शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद में भ्रूण लिंग जांच के संदेह पर बड़ी कार्रवाई,तोपचांची और सरायढेला दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
01:33
Video thumbnail
ऐतिहासिक होगी लौहपुरूष की 151 वीं जयंती,बिहार सरकार के मंत्री समेत दर्जनों दिग्गजों का होगा जमावड़ा
03:46
Video thumbnail
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का हंगामा! बैरिकेडिंग तोड़ी, कई अभ्यर्थी डिटेन
00:32
Video thumbnail
वो सोचते हैं कि राज सिन्हा को गाली देंगे तो उनके बराबर में आ जाएंगे,देखिए धनबाद विधायक ने किसे लपेटा
10:14
Video thumbnail
धनबाद विधायक राज सिन्हा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है
00:28
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल सियासी घमासान के बीच सुंदर यादव ने ढुलू महतो &संतोष सिंह पर कसा तंज...
05:17
Video thumbnail
ATM से कैश निकालने वाले सावधान!मशीन में कार्ड फंसा धोखाधड़ी करने वाले शातिरों को पकड़ पुलिस को सौंपा..
04:09
Video thumbnail
गोविंदपुर पहुंचे धनबाद DC-SSP,बड़ा नावाटांड पंचायत का किया निरीक्षण,व्यवस्था देख हुए संतुष्ट...
03:12
Video thumbnail
गोकुल बस के चपेट में आया सड़क पार कर रहा ज़ाहिर हुसैन,आक्रोशित लोगों ने निरसा में किया NH 19 जाम...
04:31
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर से भीतिया तक NH 19 पर फिर महाजाम,रात @ 10PM Live...
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular