33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

भीषण सड़क हादसे में चार की मौत…

पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल..यूपी के बलिया से आर्केस्ट्रा करने छपरा आए थे..दो नर्तकी और दो आर्केस्ट्रा संचालक की मौत कई घायल.

छपरा: सारण जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. वहीं करीब आधा दर्जन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल चारों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं कुछ घायलों की पहचान की गई है. जो कि बलिया जिला के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज के समीप की है. बताया जा रहा है कि छपरा में किसी शादी समारोह में प्रोग्राम देने के बाद ऑर्केस्ट्रा कर्मी डीजे लदे पिकअप से ही वापस बलिया लौट रहे थे. उसी बीच छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर पीएन सिंह कॉलेज की समीप पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पिकअप पलटने के कारण उस पर बैठे ऑर्केस्ट्रा कर्मी बीच सड़क पर गिर पड़े. उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और सभी चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा और घायलों को चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया है कि आर्केस्ट्रा उत्तर प्रदेश के बलिया से मंगाया गया था. जिसमें सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं. मृतकों में दो नर्तकी एवं दो ऑर्केस्ट्रा कर्मी शामिल है. जिनके शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं गंभीर रूप से घायलों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत नरई थाना अंतर्गत पिपरा कला गांव निवासी राजेंद्र राम का 24 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार, जैथरा थाना क्षेत्र के गरीमेड गांव निवासी गंगा का 35 वर्षीय पुत्र श्यामवीर, मरदान गांव निवासी सुनील यादव का 5 वर्षीय पुत्र शिवम यादव एवं अन्य शामिल है. सभी घायलों का उपचार फिलहाल में चल रहा है.

 

 

 

 

 

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!