27.9 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

झरिया के सिंह नगर में हाइवा की चपेट में आई महिला, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम…

बलियापुर से केंदुआ जा रहे मां-बेटे कोयला लोड हाइवा JH01 CS 8123 ने मारी टक्कर

झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में मंगलवार की रात सवा आठ बजे कोयला लोड हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे की मांग की।

 

कैसे हुआ हादसा:

स्थानीय लोगों के अनुसार बलियापुर निवासी एक युवक अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर केंदुआ की ओर जा रहा था। सिंह नगर में सामने से आ रहे कोयला लोड हाइवा संख्या JH01 CS 8123 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई और हाइवा का दाहिना आगे का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जाम, पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना:

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने झरिया-केंदुआ सड़क मार्ग जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। पुलिस जब शव उठाने पहुंची तो लोगों ने विरोध किया। काफी देर तक मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी दुर्घटनाएं:

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह नगर में पहले भी भारी वाहनों की वजह से कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भी कोयला लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठी थी, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाम हटवाने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

spot_img
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
धनबाद डीआरएम का रेल जन संवाद कार्यक्रम एवं निरीक्षण लाइव...
02:00
Video thumbnail
टाईगर जयराम के कार्यक्रम के पहुंचे थें राज्यपाल संतोष गंगवार देखिये जयराम का जलवा
05:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular