29.6 C
Jharkhand
Monday, September 21, 2026

स्नान करने के दौरान पोखर में डूबने से एक ही परिवार के दो भाई समेत चार किशोर की गई जान…

छपरा: आज सारण जिले में एक हृदय विदारक घटना से कोहराम मच गया ।यह घटना गड़खा थाना क्षेत्र में हुई है। जहां चंवर के पोखर में स्नान करने गए एक ही परिवार के चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।यह सभी पोखड़ा में नहाने गए थे इसी दौरान देखते ही देखते दो भाई समेत चार किशोर की डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

स्थानीय लोगों के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर चंवर स्थित पोखर में स्नान करने के लिए कुछ लड़के एक साथ गए थे, जहां स्नान करने के क्रम में देखते ही देखते चार किशोर गहरे पानी में चले गए.

और जब तक उन्हें पानी से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई. मृतकों में मकिनपुर पंचायत के मरीचा ठिकहा गांव निवासी दरोगा सिंह का 14 वर्षीय आशीष कुमार, मंशी लाल सिंह का 11 वर्षीय मुन्ना कुमार एवं मैनेजर सिंह के दो पुत्र 11 वर्षीय अंकुश कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा उर्फ करिमन कुमार शामिल हैं.वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और सीओ नीली यादव पुलिस बल व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद सभी के शव पोखर से बाहर निकाले गए. जिसके बाद चंवर में परिवार के रुदन-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. वहीं पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनो का रो-रो कर हाल-बेहाल है. अभी तक चारो शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. गड़खा थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे हैं और चारों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा चुका है

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46
Video thumbnail
फ्रूट कोल्ड स्टोर में तोड़फोड़,गल्ला से पैसा निकालने का गंभीर आरोप,CCTV में कैद हुए हुड़दंगी,मौके पर
01:02
Video thumbnail
अब टाइगर जयराम महतो ने भी MP ढुलू महतो को दे डाली सलाह,कहा इलाज कर लीजिए मानसिक संतुलन बिगड़ा गया है
02:56
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28
Video thumbnail
गोविंदपुर के तिलाबानी में करम महोत्सव में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद राउत,
02:51
Video thumbnail
असली टाइगर कौन..? MP ढुलू महतो याMLA जयराम महतो!फिर छिड़ी गई वाक्युद्ध...
01:33
Video thumbnail
भूगर्भीय जलस्तर का नीचे जाना देश के लिए खतरनाक संकेत:राज्यपाल#iitismdhanbad
01:57
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular