20.7 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने GT Road किया जाम

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ऊपर बाजार के समीप सोमवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहनाद निवासी कुलसुम आरा के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलसुम आरा के पति का नाम फिरोज अंसारी है और उनका मायका जमडीहा में है। हादसे की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने GT Road किया जाम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कुछ देर के लिए जीटी रोड को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि NHAI की लापरवाही और सड़क की खराब व्यवस्था के कारण इस तरह की दुर्घटना हुई। उन्होंने सड़क की व्यवस्था दुरुस्त करने और भविष्य में सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने GT Road किया जाम

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत और अंचल अधिकारी यशवंत सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और मामले को शांत कराने की कोशिश की। काफी समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और सड़क जाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय तक तनाव और अफरातफरी की स्थिति बनी रही। फिलहाल हादसे से जुड़े पूरे घटनाक्रम की पुलिस स्तर से कार्रवाई की जा रही है। वहीं, महिला की मौत के बाद गोविंदपुर के ऊपर बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Railway News: GM डिम्पी गर्ग का बड़ा निरीक्षण, चंदौली से सोन नगर तक रेलवे की तैयारियों का जायजा

सड़क सुरक्षा और व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर सड़क व्यवस्था को बेहतर करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

spot_img
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular