25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस–2026 : द्वितीय दिवस पर धनबाद मंडल में व्यापक जनजागरूकता अभियान किया गया आयोजित…

धनबाद: आज दिनांक 16.05.2026 को धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के द्वितीय दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करना था | इस दौरान स्टेशनों पर बैनर, एवं पोस्टरों के माध्यमों के जरिए यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, स्वच्छता संबंधी समस्याओं तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई । धनबाद मंडल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular