30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गुमला: 20 हजार की रिश्वत लेते हुए चैनपुर के प्रधान लेखापाल राजकुमार सहनी ACB के हत्थे चढ़े…

गुमला:झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखापाल राजकुमार सहनी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई गुरुवार को की गई, जब ACB की टीम ने राजकुमार सहनी को उनके करमटोली स्थित आवास से रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

जन सेवक की शिकायत पर की गई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई सिसई के जन सेवक धनंजय प्रसाद की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में धनंजय ने आरोप लगाया था कि राजकुमार सहनी उनके भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत मिलते ही ACB की आठ सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और एक जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही लेखापाल ने रिश्वत की राशि ली, ACB ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद रांची भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद राजकुमार सहनी को गुमला थाना लाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद ACB की टीम उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए रांची ले गई

ACB की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जनहित से जुड़े मामलों में रिश्वतखोरी पर सख्ती से निपटने की जरूरत को लेकर आम लोगों में संतोष देखा जा रहा है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular