31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

थाना में रायफल साफ करते वक्त हवलदार की गोली लगने से मौत…

पश्चिमी सिंहभूम(JHARKHAND):जिले के गुवा थाना परिसर में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जैप-09 साहेबगंज में पदस्थापित हवलदार बारगी उरांव (52) की इन्सास राइफल की सफाई के दौरान गलती से ट्रिगर दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर शाम जब हवलदार बारगी उरांव अपने बैरक में हथियार की सफाई कर रहे थे। अचानक चली गोली उनके सिर में लग गई और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।बुधवार को हवलदार का शव चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर ने जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चाईबासा को दी। उपायुक्त ने तत्काल आदेश जारी कर शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्देश दिया।इसके लिए खूंटपानी के अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें सदर अस्पताल चाईबासा के चिकित्सक डॉ. चन्दन कुमार रवि, डॉ. शिरिल संदीप सवैया और डॉ. दीपक कुमार सिन्हा शामिल हैं।पोस्टमार्टम के बाद मृतक हवलदार के शव को पुलिस लाइन लाया गया। यहां पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी।

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular