24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी भरा कॉल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

झारखंड:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को देर रात एक अज्ञात नंबर (7005758247) से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। कॉल करने वाले ने बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि “इंतजार करो… जल्द ही तुम्हें खत्म कर दिया जाएगा।” इस धमकी के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक धमकी मिलने के समय मंत्री बोकारो में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। फिलहाल पुलिस उस नंबर की पूरी जांच कर रही है जिससे धमकी भरा कॉल किया गया था।

यह पहली दफा नहीं है जब मंत्री को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उन्हें मारने की चेतावनी दी थी। उस मामले की जांच अब तक जारी है। अब ताज़ा घटना के बाद पुलिस दोनों धमकियों को आपस में जोड़कर पड़ताल कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि इसके पीछे किसी संगठित साजिश का हाथ तो नहीं है।

लगातार मिल रही धमकियों ने मंत्रियों और प्रमुख जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉ. अंसारी ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई ज़रूरी है ताकि समाज में दहशत का माहौल न फैले और कानून-व्यवस्था पर आंच न आए।

पुलिस ने बताया है कि इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। तकनीकी मदद से कॉल करने वाले की लोकेशन और पहचान की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर कुछ अहम जानकारियां मिली हैं और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंच बना ली जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular