24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस का डीवीसी के मैथन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन…

निरसा:बीते दिनों हुई बारिस के कारण दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा पंचेत और मैथन डैम से पानी छोड़ने को लेकर पश्चिम बंगाल पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मंगलवार सुबह से पश्चिम बर्धमान जिले की तृणमूल कांग्रेस मैथन स्थित डीवीसी प्रशासनिक भवन कार्यालय घेरकर विरोध प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य के श्रम एव कानून मंत्री मलय घटक ने किया। उनके साथ कई विधायक एव तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि डीवीसी राज्य प्रशासन को जानकारी दिए बिना मैथन और पंचेत बांध से भारी मात्रा में जल छोड़ रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल के कई जिले बाढ़ की स्थिति हैं। पार्टी ने कहा कि त्योहारों के मौसम में जनता को खतरे में डालने के लिए डीवीसी जिम्मेवार है।

मैथन डीवीसी प्रशासनिक भवन कार्यालय के बाहर बना तृणमूल कांग्रेस के विरोध मंच से तृणमूल नेता बोले, “डीवीसी बार-बार बिना सूचना दिए बंगाल को अंधेरे में रखकर पानी छोड़ता आ रहा है। इसके कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जनता की सुरक्षा के लिए हम आज सड़क पर उतरे हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मैथन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी। सीआईएसएफ एव मैथन प्रशासन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि, तृणमूल नेतृत्व का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

मलय घटक ने कहा “हमारा उद्देश्य संघर्ष नहीं है। हम केवल राज्यवासियों की पीड़ा और असंतोष को डीवीसी प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं।

वहीं, डीवीसी ने दावा किया है कि बांधों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था, इसलिए मजबूरी में जल छोड़ा गया। डीवीसी के अनुसार “पानी छोड़ना पूरी तरह वैज्ञानिक और नियंत्रित प्रक्रिया से किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा बताए गए 1.5 लाख क्यूसेक की जगह करीब 70 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया।”

बंगाल प्रशासन का कहना है कि पूर्व चेतावनी न मिलने के कारण दामोदर घाटी के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हुआ। राज्य सचिवालय ने तत्काल बैठक बुलाकर जिला प्रशासन को राहत शिविर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

राज्य और केंद्र के इस टकराव के बीच मैथन में तृणमूल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगभग तीन घंटे तक चली उसके बाद उपस्थित नेताओं ने डीवीसी प्रोजेक्ट हेड को ज्ञापन सौंपा वापस आने के बाद श्रीघटक ने सभा को संबोधित करते हुए कड़े लहजे में कहा कि अगर डीवीसी बाज नहीं आती है तो हमसभी पंचेत और डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे उसके पश्चात सभा की घोषणा की गई।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular