42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

मोतीलेदा में 13 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा…

झारखंड: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब गांव निवासी संजय रजक, पिता कामदेव रजक, मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ा था और शाम 5:25 बजे प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के समझाने के बाद नीचे उतरा। करीब 13 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा रही।

जानकारी के अनुसार, युवक का एक नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय से संपर्क था। इसी मामले को लेकर लड़की पक्ष द्वारा युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया।

घटना के दौरान टावर पर चढ़े युवक ने प्रशासन और ग्रामीणों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि लड़की पक्ष को उसके सामने बुलाया जाए और शादी कराई जाए। युवक लगातार इसी मांग को लेकर टावर से नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन सुबह से ही मौके पर डटा रहा और लगातार बातचीत के जरिए युवक को शांत कराने की कोशिश करता रहा।

करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार युवक प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझाइश पर टावर से नीचे उतर गया। युवक के नीचे उतरते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस पूरे मामले को लेकर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि युवक शाम 5:25 बजे मोबाइल टावर से नीचे उतरा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!