झरिया:झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास सोमवार को स्कूटी और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और स्कूटी सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गौतम भुईंया नामक युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे में घायल अन्य चार लोगों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।





















