25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

बेंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में लगी आग, दो युवक गंभीर घायल…

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित बहादुरपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलकर पूरी तरह राख हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टिंकू कुमार यादव (पिता: सुनील यादव, ग्राम मृगाटांड मधवाडीह) और मन्नू कुमार यादव (पिता: रंजीत यादव) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया सादिक अंसारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस को सूचना दे दी गई है और फरार चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular