28.3 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10.10 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक को 23 अप्रैल को सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में कुछ लोग गांजा की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद बैग से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव शंकर साव (कृष्णानगर, पचम्बा) और हरि शंकर राम (कृष्णानगर, पचम्बा) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर महेन्द्र यादव (पेटहण्डी) और कमलेश कुमार सिंह (चित्तरडीह) को गिरफ्तार किया। यहां से भी करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस प्रकार कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पूरे मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज करते हुए NDPS Act 1985 की धारा 20/22/29 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular