30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

जगजीवन नगर के इस्कॉन धनबाद के सेंटर में आयोजित गौर पूर्णिमा महा महोत्सव में झूमे सैकड़ों श्रद्धालु…

IMG 20260303 WA0028

इस्कॉन धनबाद द्वारा गौर पूर्णिमा एवं पुष्प-होली महा-महोत्सव का भव्य आयोजन जगजीवन नगर के इस्कॉन मेडिटेशन सेंटर में धूम धाम से किया गया।

आरंभ एवं कीर्तन

कार्यक्रम में पूरे धनबाद से 600 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अत्यंत मनमोहक मधुर हरे कृष्ण संकीर्तन एवं वैष्णव भजन और मंगलाचरण के माध्यम से महोत्सव का आरंभ हुआ।

श्री विग्रहों का महा अभिषेक

कीर्तन के पश्चात श्री श्री गौर निताई चंद्र के श्री विग्रह का अत्यंत भव्य पंचामृत अभिषेक दूध, दही, मधु, घृत, पुष्प-सार, फलों के रस, गंगाजल, पंचगव्य, विभिन्न प्रकार के पुष्प एवं शर्करा से किया गया। तत्पश्चात श्री श्री गौर निताई चंद्र का सुंदर श्रृंगार हुआ और आए हुए सभी भक्तों ने श्री विग्रह का पुष्प अभिषेक एवं मनमोहक दर्शन किया। सारे धनबाद वासी अपने साथ अत्यंत प्रेम से चैतन्य महाप्रभु को भोग लगाने हेतु अनेक व्यंजन पकाकर लाए थे जिनका भोग गौर निताई चंद्र को छप्पन भोग के साथ लगाया गया। श्री विग्रह अत्यंत मनमोहक लग रहे थे।
शास्त्र कहते हैं की गौर पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर गौरंगा महाप्रभु के अभिषेक का साक्षी अत्यंत भाग्यशाली होता है, उस पर अनेकों कृपाएं बरसती है।

इस्कॉन धनबाद अध्यक्ष श्रद्धेय श्री नामप्रेम प्रभु द्वारा कथा

इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष श्रद्धेय श्री नामप्रेम प्रभुजी ने गौर पूर्णिमा पर चैतन्य महाप्रभु की करुणा और महिमा की व्याख्या करते हुए अपने वक्तव्य में बताया कि चैतन्य महाप्रभु अथवा गौरांग महाप्रभु भगवान श्री कृष्ण के सबसे कृपालु कृपणवत्सल अवतार है। जहा बीते हुए युगों में भिन्न भिन्न अवतारों में भगवान ने भिन्न भिन्न अस्त्रों शास्त्रों से आसुरिक शक्तियों का संघार किया, श्री चैतन्य महाप्रभु ने कलियुग के जीवन की दरिद्र स्थिति देखते हुए हरिनाम संकीर्तन के अचूक अस्त्र द्वारा उनके ह्रदय में छुपे अनर्थों का संघर किया। पात्र अपात्र देखे बिना, स्थान अस्थान देखे बिना उन्होंने केवल भारत ही नहिं किंतु समग्र पृथ्वी लोक, देश विदेश में कृष्ण नाम के इस औषधि के प्रचार की योजना बनाई।
श्रील प्रभुपाद ने चैतन्य महाप्रभु के इस संकीर्तन क्रांति की फौज में सेनापति भक्त की भूमिका निभाते हुए धरातल पर हजारों इस्कॉन केंद्रों की स्थापना की जिसके द्वारा कोई भी अपार प्रेम और अपार कृपा का लाभ उठा सकता है। इस्कॉन धनबाद सारे धनबाद वासियों को अतः सारे आयोजनों में ऐसे ही दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ती संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।

महाआरती, पुष्प होली और प्रसाद वितरण

इसके पश्चात भक्तों ने  चैतन्य महाप्रभु एवं नित्यानंद प्रभु के चरणों में सहसरों पुष्प अर्पित किए और उन्ही से आपस में पुष्प होली खेली गई। चंद्रोदय होने के पश्चात सभी भक्तों ने महा-आरती में भाग लिया तथा मधुर कीर्तन में झूमे।
अंततः आए हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पेट भर प्रचुर मात्रा में महाप्रसाद का आस्वादन किया।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular