26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बच्चों के लिये खतरनाक कफ सिरप, दिये गये अहम निर्देश…

देश भर में माताओं-पिताओं के दिलों में खौफ का साया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत ने परिवारों को तोड़ कर रख दिया, केंद्र सरकार सख्त एक्शन लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। बैठक का मकसद था, खांसी की दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना, दवा निर्माताओं को संशोधित शेड्यूल एम का पालन करने का सख्त निर्देश देना एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले कारखानों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी देना।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने तुरंत कार्रवाई करते हुये तमिलनाडु के FDA को निर्देश दिया कि सरेशान फार्मास्यूटिकल्स के कोल्ड्रिफ सिरप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। मृत बच्चों में मध्य प्रदेश (छिंदवाड़ा) और राजस्थान के बच्चे शामिल हैं। केरल और तेलंगाना ने भी जनता को तुरंत सिरप का उपयोग बंद करने की चेतावनी जारी की। CDSCO ने हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में संदिग्ध फैक्ट्रियों की जांच शुरू कर दी है। कुल 19 दवाओं के सैंपल लिये गये, जिनमें खांसी की सिरप, एंटीबायोटिक और बुखार की दवाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश ने कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो डीएस सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया।

बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप बिल्कुल न दें। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिये सिरप का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह और सीमित मात्रा में हो। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिये हानिकारक दवाओं पर चेतावनी लेबल अनिवार्य होगा। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना सरकार का दावा है कि कोल्ड्रिफ के बैच में डायएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) पाया गया। यह किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसी कारण तुरंत लोगों को इसका उपयोग बंद करने की चेतावनी दी गई।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular