33.7 C
Jharkhand
Saturday, July 18, 2026

नदी में बनाया गया वैकल्पिक पुल फिर हुआ धराशायी – 40 से अधिक गांवों की बड़ी परेशानी, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर….

 धनबाद:धनबाद में लगातार हो रही बारिश ने शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं, पुल-पुलिया बह गए हैं, और लोगों का सामान्य जीवन बेहाल हो गया है।

धनबाद के टुंडी प्रखंड के जाताखुटा गांव में बना वैकल्पिक मिट्टी का पुल एक बार फिर बारिश की भेंट चढ़ गया है। इससे न सिर्फ 40 से ज्यादा गांवों के हजारों लोगों की आवागमन व्यवस्था चरमरा गई है, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

जाताखुटा में पिछले एक साल से पुल और सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसी दौरान लोगों की सुविधा के लिए नदी पर एक वैकल्पिक मिट्टी का पुल बनाया गया था। लेकिन हर बारिश में यह पुल बह जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पुल अब तक 8-10 बार ढह चुका है, लेकिन अब तक न टुंडी विधायक मथुरा महतो और न ही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों की शिकायत:

“हम लोग रोज़ बांस से बनी टोकरी, पंखा, शूप लेकर धनबाद और गिरिडीह जाते हैं, लेकिन पुल टूटने से अब कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।”

छात्रा की पीड़ा:

“हर बार पुल गिरता है। 4 किलोमीटर एक्स्ट्रा चलकर कॉलेज जाना पड़ता है। नदी पार करना रिस्क भरा है। सरकार से मांग है कि स्थायी पुल जल्द बने।”

ग्रामीणों की मांग:

जल्द से जल्द स्थायी पुल और सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौके पर आकर निरीक्षण करें और समस्या का समाधान निकालें।

spot_img
Video thumbnail
आकाश के 20 से अधिक विद्यार्थी Re NEET 2026 में सफल,भांगड़ा के धुन पर जमकर की मस्ती,ऐसे मिली सफलता...
08:21
Video thumbnail
18 July 2026
03:36
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular