25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में जिला प्रशासन और दामोदर वैली कॉरपोरेशन के बीच अहम बैठक, विकास व सुरक्षा मुद्दों पर बनी सहमति…

धनबाद:  धनबाद में शनिवार को जिला प्रशासन और दामोदर वैली कॉरपोरेशन यानी DVC के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने की, जिसमें डीवीसी के अध्यक्ष एस. सुरेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में डीवीसी की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, सब-स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अधिग्रहित भूमि के दाखिल-खारिज, आवासों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और कॉलोनियों में पुलिस गश्त बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

वहीं जिला प्रशासन की ओर से इंटेक वेल, रॉ वॉटर पाइपलाइन, ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज-2 सहित कई परियोजनाओं के लिए एनओसी देने पर विचार किया गया। इसके साथ ही एगारकुंड में बोट शेड और टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, पंचेत डैम के पास सेमिनार हॉल तथा काली पहाड़ी पंचायत में आंगनबाड़ी और हेल्थ सब सेंटर निर्माण जैसे विकास कार्यों पर भी सहमति बनी।

बैठक में पंचेत क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लोटिंग सोलर प्लांट में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही डीवीसी की जमीन चिन्हित कर बाउंड्री वॉल निर्माण, भुरसा और लुआडीह में पुनर्वास कार्य तथा आजाद नगर में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण को लेकर भी अहम फैसले लिए गए।

दोनों पक्षों ने आपसी समन्वय से समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जताई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और डीवीसी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular