26.8 C
Jharkhand
Saturday, July 11, 2026

धनबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा, 5 घायल; एक की हालत गंभीर…

धनबाद: टुंडी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बालू लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मुर्गा दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दुकानदार समेत पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ की है, जहां बालू लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे मौजूद मुर्गा दुकान में जा घुसा।

हादसे के वक्त दुकान के पास कई लोग खड़े थे, जो ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दुकानदार समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए यश लोक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
घटना से नाराज लोगों ने साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को शांत कराया गया और यातायात बहाल हुआ।

spot_img
Video thumbnail
मटकुरिया गोलीकांड में आया कोर्ट का फैसला,सभी आरोपियों को तीन साल की सजा,अंतरिम राहत भी..!
05:37
Video thumbnail
ECL की संपत्ति भगवान भरोसे या कैमरे के भरोसे.. सुरक्षा के नाम पर हो रहा है मजाक कैसे देखें..!
01:52
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
02:24
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
04:31
Video thumbnail
SIR फॉर्म भरने की एवज में झरिया में पैसे का खेल! प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद नहीं डर रहें दलाल..!
01:41
Video thumbnail
भुईफ़ोर मंदिर: हटाये गए दुकानदारों को दुकान बना कर आवंटित करेगी प्रशासन,जीप अध्यक्ष ने दिया आश्वासन !
02:52
Video thumbnail
बोकारो डीसी आवास का घेराव,विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा अब कर्मण्य अधिकारियों की करेगी श्राद्धकर्म!
02:15
Video thumbnail
संत नरहरि सेवा समिति श्रावणी मेले में 20 वें भी वर्ष बांका ओम नगर में शिविर लगा करेगी कांवरिया सेवा
02:55
Video thumbnail
10 July 2026
05:12
Video thumbnail
10 July 2026
02:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular