23.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 7, 2026

IND vs WI T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, स्टेडियम का हुआ निरीक्षण

IND vs WI T20: राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे T20 मुकाबले को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रवेश-निकास और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों ने स्टेडियम और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के साथ दर्शकों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा पार्किंग और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दोनों टीमों की सुरक्षा को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की गई। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा गया।

यह भी पढ़ें: Ranchi T20 Ticket: रांची में क्रिकेट फैंस का जुनून! रात से स्टेडियम के बाहर डटे, एक शख्स को मिलेंगे सिर्फ 2 टिकट

पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश

एडीजी मनोज कौशिक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

IND vs WI T20 1

दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

रांची पुलिस के मुताबिक मैच के दौरान आम नागरिकों, दर्शकों, खिलाड़ियों और अन्य संबंधित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मैच के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

IND vs WI T20 2

JSCA पदाधिकारी भी निरीक्षण में रहे मौजूद

सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा जेएससीए के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर स्टेडियम और आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां जारी हैं।

spot_img
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56
Video thumbnail
कांड्रा औद्योगिक क्षेत्र में JLKM की धमक,अतिक्रमण कर रहे जयप्रभु स्टील के ख़िलाफ़ आंदोलन,पहुंची CI
04:51
Video thumbnail
चांदी की चम्मच लेकर नही जन्मे ढुलू महतो,एक-एक सीढ़ी चढ़े संघर्ष ने बनाया सांसद:रंजन गुप्ता
06:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular