33.4 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

21 फरवरी से एमपीएल के खिलाफ अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन – विधायक अरूप चटर्जी…

निरसा: एमपीएल प्रबंधन द्वारा आम हाइवा मालिकों से किए गए वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को आम हाइवा मालिकों ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। आयोजित प्रेस वार्ता में सैकड़ों की संख्या में हाइवा मालिक उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि एमपीएल प्रबंधन स्थानीय हाइवा मालिकों के साथ छल कर रहा है। प्रबंधन द्वारा किए गए समझौते के अनुसार कोयले का परिवहन सड़क मार्ग से कराया जाना था, लेकिन इसके विपरीत अब कोयले का परिवहन रेल मार्ग से किया जा रहा है। साथ ही फ्लाई ऐश की ढुलाई भी रैक के माध्यम से की जा रही है, जिससे स्थानीय हाइवा मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रबंधन के साथ वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन अपनी वादाखिलाफी पर रोक नहीं लगाता है, तो आगामी 21 फरवरी से एमपीएल के खिलाफ अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रबंधन स्थानीय हाइवा मालिकों के हित में ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक यह रेल रोको आंदोलन जारी रहेगा।
इस घोषणा के बाद क्षेत्र में आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

spot_img
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव...
01:15
Video thumbnail
BCCL PB एरिया GM GCसाहा ने बताया यह भुधंसान,अब लोग बेलगड़गिया जाएं दूसरा विकल्प नही सुनते हीं महिलाओं
06:52
Video thumbnail
भुधंसान की भेंट चढ़ गई धनबाद रांची मुख्यमार्ग,4 माह पूर्व से हो रहा है गैस रिसाव,प्रभावित परिवारों को
03:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!