25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

भारत–नेपाल दिव्यांग T-20 क्रिकेट सीरीज 13 दिसंबर से, प्रवेश निःशुल्क…

रांची:रांची एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। 13 से 15 दिसंबर तक अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम, अनगड़ा में भारत और नेपाल के बीच दिव्यांगजनों की अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट सीरीज “चैंपियन स्पिरिट कप” आयोजित होगी।

यह आयोजन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन और राउंड टेबल इंडिया (RT-244, 160, 284) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

समावेश और सामाजिक सरोकार से जुड़ा आयोजन

राउंड टेबल इंडिया, राँची चैप्टर–244 के अध्यक्ष आकाश खोसला ने कहा कि समाज को दिव्यांग खिलाड़ियों की ऐसी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था मुख्य रूप से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर कार्य करती है और अब तक देशभर में 10,000 से अधिक कक्षाओं का निर्माण करा चुकी है।
दिव्यांग खिलाड़ियों का समावेश संस्था के प्रयासों का अहम हिस्सा है।

कई संस्थान आए आगे

यह सीरीज राउंड टेबल इंडिया, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, CCL और झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित है।
साथ ही NTPC, HP, CMPDI, मेघा दूध, झारखंड विकलांग जन फोरम, LEADS, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, PNB बैंक, आशा और कई अन्य स्थानीय संस्थान भी सहयोग कर रहे हैं।

भारतीय टीम की घोषणा

भारतीय टीम का नेतृत्व सूव्रो जोरदार करेंगे और उप–कप्तान होंगे महनतेस चालूवाड़ी
टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
नफीस सिद्दीकी, कैलाश प्रसाद, जमीर पठान, अनवर मुक्तार अंसारी, साजिद करीम तंबोली, धर्मेंद्र कुमार, सैयद शाह अज़ीज़, अकीब मलिक, राहुल शर्मा, सूरज मनकले, मोह. शौकत अली, जितेंद्र कुमार यादव, महेश कुमार अगली, श्याम चकवा सहित रांची के विजय कुमार महतो और चन्दन लोहरा

नेपाल की टीम 12 दिसंबर को पहुँचेगी

DCCBI अध्यक्ष मुकेश कंचन ने बताया कि नेपाल की टीम 12 दिसंबर को रांची पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि नेपाल की टीम बेहद जुझारू है और भारत उन्हें हल्के में नहीं लेगा।

प्रवेश निःशुल्क, मैच सुबह 11:00 बजे से

झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने आग्रह किया कि मीडिया इस आयोजन को केवल खेल आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के समावेश की पहल के रूप में प्रस्तुत करे।
उन्होंने बताया कि सभी मैचों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।

मुख्य समन्वयक प्रणव कुमार बब्बू के अनुसार सभी मैच प्रातः 11:00 बजे से शुरू होंगे।
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण इस बार पुरस्कार राशि शामिल नहीं है।

आयोजन टीम का योगदान

आयोजन में सरिता सिन्हा, जगदीश सिंह जग्गू, अंतु तिर्की, प्रियंका घोष, मुकेश कुमार सहित कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular