23.2 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Indigo Flight Lightning Strike: पटना से उड़ान भरते ही मौसम ने बदला रंग, Indigo विमान पर गिरी आकाशीय बिजली

Indigo Flight Lightning Strike: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली यानी लाइटनिंग स्ट्राइक की चपेट में आ गई। घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान विमान के अंदर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

लखनऊ के एयरस्पेस में हुआ लाइटनिंग स्ट्राइक

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की नियमित घरेलू उड़ान संख्या 6E-925 ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी। विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। खराब मौसम के बीच लखनऊ के एयरस्पेस के आसपास विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसी दौरान आकाशीय बिजली विमान से टकरा गई। लाइटनिंग स्ट्राइक के कारण विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद विमान में कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच दहशत की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें: Rupi Soren Death: हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई सुरक्षित लैंडिंग

आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा। विमान शाम करीब 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

तकनीकी जांच में जुटी इंजीनियरों की टीम

घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच के लिए एयरलाइन के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। इंजीनियर विमान में आई तकनीकी खराबी और लाइटनिंग स्ट्राइक से हुए नुकसान की जांच कर रहे हैं। जांच के जरिए विमान की स्थिति और तकनीकी खामी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular