31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

जबलपुर क्रूज हादसा: मां की ममता में लिपटा मासूम, दर्दनाक मंजर ने देश को रुलाया…

जबलपुर: जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बरगी डैम पर नर्मदा नदी में क्रूज का आनंद ले रहे लोग उस वक्त काल के गाल में समा गए, जब गुरुवार, 30 अप्रैल की रात क्रूज अचानक डूबने लगा।

इस भयावह हादसे में कुल 39 लोग सवार थे। 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी को भावुक कर दिया। एक मां की लाश मिली, जिसके सीने से उसका तीन साल का मासूम बच्चा चिपका हुआ था। बताया जा रहा है कि मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे लाइफ जैकेट में बांधकर सीने से लगा लिया था। लेकिन दोनों ही जिंदगी की जंग हार गए।

यह परिवार दिल्ली से घूमने आया था। हादसे में पिता और बेटी की जान तो बच गई, लेकिन मां और बेटे की मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक शख्स ने बताया, “अचानक बोट हिलने लगी, समझ नहीं आया क्या हो रहा है। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे मौत सामने खड़ी हो।”

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular