25.9 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Jamua Youth Death Electric Shock: छठ पूजा की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, 26 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में पसरा मातम

Jamua Youth Death Electric Shock: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ाडीह गांव में छठ पूजा की तैयारी के दौरान बिजली करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही प्रदीप कुमार यादव, पिता सहदेव यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी, मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में रोशनी की व्यवस्था करते समय हुआ हादसा

Jamua Youth Death Electric Shock: छठ पूजा की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, 26 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार, बाड़ाडीह गांव में छठ महापर्व को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान प्रदीप कुमार यादव घर में रोशनी की व्यवस्था करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। बताया जाता है कि तार जोड़ने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। बिजली का जोरदार झटका लगने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jamua Youth Death Electric Shock: छठ पूजा की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, 26 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में पसरा मातम

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में प्रदीप को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। छठ पूजा की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से गांव में भी शोक की लहर फैल गई।

छठ व्रत कर रही थी मां, परिवार में पसरा मातम

मृतक के चाचा सोना यादव ने बताया कि घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं और इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि घटना के समय प्रदीप की मां छठ व्रत कर रही थीं। जिस घर में महापर्व को लेकर उत्साह और तैयारियों का माहौल था, वहां अचानक मातम छा गया।

यह भी पढ़ें: Tariya Surya Mandir Chhath Ghat: पलामू के टरिया सूर्य मंदिर छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, आस्था के साथ दिया अर्घ्य

दो साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

परिजनों के अनुसार, प्रदीप की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक साल की मासूम बेटी भी है। युवक की असामयिक मौत से पत्नी और बच्ची पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति को खोने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। छठ महापर्व के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना से बाड़ाडीह गांव में शोक का माहौल है।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular