30.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 29, 2026

झरिया: सड़क हादसे में घायल शिवानी कुमारी के मदद को आगे आईं झरिया विधायक रागिनी सिंह, इलाज व रोजगार की व्यवस्था कराई…

झरिया:शिमलाबहाल बोरागढ़ निवासी शिवानी कुमारी, जो हाल ही में एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, उनके इलाज की जिम्मेदारी झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने हाथ में ली है।

14 सितंबर को गोपाली चौक के समीप एक हाइवा वाहन की चपेट में आने से शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल एसएनसीएमएच (SNMMCH), धनबाद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

परिजनों ने घटना की जानकारी जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह को दी। उन्होंने स्थिति से अवगत कराते हुए विधायक रागिनी सिंह को सूचित किया। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए शिवानी को जोड़ाफाटक, धनसार स्थित राज क्लिनिक में भर्ती कराया।

इलाज के लिए 1 लाख की आर्थिक मदद

विधायक श्रीमती सिंह ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन से वार्ता कर तत्काल ₹1,00,000 की राशि इलाज हेतु उपलब्ध कराई। इसके साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर इलाज को पूरी तरह सुनिश्चित किया।

परिवार को मिलेगा रोजगार, 3 महीने का खर्च उठाएंगी विधायक

शिवानी के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विधायक ने निर्देश दिया कि उनके घर के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि:

“शिवानी के परिवार का आर्थिक बोझ कम करने हेतु अगले 3 महीने तक पूरे परिवार का खर्च मेरी ओर से वहन किया जाएगा।”

जनता ने जताया आभार

स्थानीय लोगों और परिजनों ने विधायक रागिनी सिंह के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24
Video thumbnail
जिनको लगता है मोदी जी ने महंगाई ला दिया है उनको एक बार नेपाल आकर ज्यादा नहीं एक सप्ताह रह लेना चाहिए
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!