29.3 C
Jharkhand
Friday, August 7, 2026

ओवल ऑफिस संबोधन में हाथ छुपाते दिखे ट्रंप, रहस्यमयी निशान ने बढ़ाई लोगों की जिज्ञासा…

अमेरिका:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी राजनीति नहीं, बल्कि उनका दाहिना हाथ है. हाल ही में ओवल ऑफिस से देश को संबोधित करते समय भी ट्रंप ने अपना दाहिना हाथ लगातार बाएं हाथ से ढका रखा।
ब्रिटिश अखबार The Mirror के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से उनकी हथेली पर गहरे बैंगनी रंग का बड़ा निशान दिखाई दे रहा है. हालांकि डॉक्टरों और व्हाइट हाउस का दावा है कि यह स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है, लेकिन जनता में इस पर चर्चा जोरों पर है कि आखिर ऐसा क्यों है?

लगातार दिख रहा हाथ पर नीला निशान
ब्रिटिश अखबार The Mirror के मुताबिक करीब एक महीने से ट्रंप के दाहिने हाथ पर यह चोटनुमा निशान साफ दिखाई दे रहा है. कई मौकों पर उन्होंने मेकअप से इसे ढकने की भी कोशिश की, लेकिन कैमरों की नजर से बचना मुश्किल रहा. कुछ दिन पहले जब उन्होंने कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या पर भाषण दिया, तब भी उन्होंने दाहिने हाथ को बाएं से ढक रखा था. यही वजह है कि अब सवाल उठ रहे हैं आखिर ट्रंप अपने हाथ को छिपा क्यों रहे हैं?

व्हाइट हाउस ने क्या सफाई दी?
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट का कहना है कि ट्रंप के हाथ का नीला निशान किसी गंभीर बीमारी का नतीजा नहीं है. उन्होंने बताया कि ट्रंप का रूटीन बहुत टाइट है और वे लगातार दुनिया के नेताओं से हाथ मिलाते हैं. इसी दौरान मुलाकातों और रोजाना की प्रैक्टिस से उनके हाथ की नसों पर दबाव पड़ता है.

साथ ही, ट्रंप हार्ट हेल्थ के लिए रोजाना ऐस्पिरिन लेते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, यह दवा खून को पतला करती है और कई बार हाथ-पैरों पर चोट या खरोंच का निशान ज्यादा गहरा दिखने लगता है. यही वजह है कि उनके हाथ पर यह नीला निशान लंबे वक्त तक बना हुआ है।

पहले से ही ट्रंप को है ये समस्या
जुलाई में व्हाइट हाउस ने खुलासा किया था कि ट्रंप को क्रॉनिक वेनस इंफिशिएंसी नाम की समस्या है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों और हाथों की नसों में खून का बहाव धीमा हो जाता है. उम्रदराज लोगों, खासकर 70 से ऊपर, में यह समस्या आम है. यही कारण है कि ट्रंप के टखनों में भी अकसर सूजन देखी जाती है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC-JSSC CGL से प्राइवेट एजेंसी हटे,सरकारी एजेंसी की तय हो जवाबदेही : नेहा बोरा
01:49
Video thumbnail
ये स्टूडेंट पावर है या AISA की दबंगई,खान गयी गुरु शिष्य परम्परा,VC की ये स्थिति...
01:06
Video thumbnail
58 आधुनिक फायर टेंडर से हाईटेक हुई झारखंड की अग्निशमन सेवा, CM हेमंत ने दिखाई हरी झंडी..
03:03
Video thumbnail
अवैध मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन,भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
02:56
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular