31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ…

धनबाद:धनबाद के बरमसिया मध्य विद्यालय में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों में अनुशासन और बेहतर प्रबंधन देखकर उपायुक्त रंजन ने विशेष रूप से प्रशंसा की और आयोजन स्थल की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई, जिसे स्वयं उपायुक्त ने पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी उपस्थितों का मन मोह लिया।

मंच पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा:”भारत सरकार और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि पूरे देश से कृमि संक्रमण को पूरी तरह समाप्त किया जाए। यह सिर्फ एक स्वास्थ्य अभियान नहीं है, बल्कि बच्चों के समुचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए एक नोडल कमिटी का गठन किया जाएगा।यह कमिटी स्कूलों में दवा वितरण और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगी।

उपायुक्त ने बच्चों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय पर कृमिनाशक दवाओं का सेवन अवश्य करें।

 

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular